
दक्षिणी उड़ीसा और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते है। इस दौरान उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है। देश बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक बारिश वाले इलाकों में खेतों को तैयार करें। उत्तर भारत में गन्ने की बुवाई का काम जारी रखा जा सकता है। ज्यादा गर्मी वाले इलाकों में सब्जियों की फसल में सुबह और शाम को हल्की सिंचाई करें। धान की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करें
No comments:
Post a Comment