Wednesday, June 24, 2009

पश्चिमी मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी


नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मानसून आगे बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में मुंबई और गुजरात में सूरत के साथ दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ इलाकों में के साथ पूवरेत्तर के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि अभी भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। यहां के कमोबेश सभी इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है। देश बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश होने की संभावना है, वहां फसलों की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करें। महाराष्ट्र और गुजरात में कपास और मूंगफली की बुवाई की तैयारी करनी चाहिए। इस मौसम में गन्ने की बुवाई का काम जारी रखें। धान की बुवाई इस मौसम में शुरू कर देनी चाहिए

No comments:

Post a Comment