Monday, June 29, 2009

कई इलाकों में पहुंचा मानसून


नई दिल्ली। देश के कई इलाकों मानसून अपनी पहुंच दर्ज करा चुका है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक कई हिस्सों में मानसून को बढ़ने योग्य हालात बनने लगे हैं। कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश भी शुरु हो गई है। आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में उत्तर-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश होने का अनुमान है।

पूर्व में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के साथ पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ में तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिम में कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंधप्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। यहां के कई इलाकों में पिछले सप्ताह से ही बारिश हो रही है। बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक धान की बुवाई का काम शुरू करें। गन्ने की बुवाई का काम जारी रखा जा सकता है

No comments:

Post a Comment