Tuesday, June 30, 2009

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश


नई दिल्ली। दक्षिण और पश्चिमी भारत के बाद मानसून मध्य भारत को अपनी आगोश ले चुका है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून को बढ़ने योग्य हालात बन चुके हैं। आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में उत्तर-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्व में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के साथ पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिम में कोंकण, गोवा, विदर्भ के साथ मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक ऐसे में मौसम में धान की बुवाई का काम शुरू कर दें

No comments:

Post a Comment