नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मानसून अपना रंग दिखाने लगा है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में राजस्थान के जयपुर और कोटा के आसपास तेज बारिश हो सकती है।
वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिम में महाराष्ट्र के मुंबई, पूणो और नासिक के साथ गुजरात के अहमदाबाद, भुज और राजकोट के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ आंधी चलने की संभावना है। देश बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश होने की संभावना है, वहां बारिश के दौरान बोई जाने वाली फसल की बुवाई के लिए तैयारी करें। जिन इलाकों में कपास और ग्वार की बुवाई होती है, वहां मौसम अनुकूल है। गन्ने की बुवाई का काम इस मौसम में जारी रखा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment