नई दिल्ली। दक्षिण, मध्य और पूर्व भारत के कई इलाकों में अपनी पहुंच दर्ज करा चुका मानसून का रुख पंजाब और हरियाणा की ओर है। इस दौरान उत्तर भारत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली तक मानसून पहुंच चुका है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। यहां के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पूर्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के साथ पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। पश्चिम में कोंकण, गोवा, विदर्भ के साथ मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक ऐसे में मौसम में धान की बुवाई का काम शुरू करें

No comments:
Post a Comment