Thursday, June 25, 2009

मॉनसून के बहाने मिलेगा कालाबाजारी को बढ़ावा!

25 Jun 2009, 0400 hrs IST, इकनॉमिक टाइम्स


नई दिल्ली: मॉनसून में देरी से फसलों के उत्पादन पर असर तो वक्त
आने पर ही दिखेगा, लेकिन लगातार हो रही सरकारी बयानबाजी और बाजार के जानकारों द्वारा जताई जा रही चिंता से कालाबाजारी को जरूर मदद मिल सकती है, जिसका नतीजा बढ़ी कीमतों के रूप में देखा जा सकता है। कमोडिटी बाजार पर करीब से नजर रखने वालों का मानना है कि मॉनसून में देरी के कारण दाल, ऑयलसीड, धान और गन्ना, ज्वार एवं बाजरा जैसी खरीफ फसलों की बुआई में देरी हो सकती है। इसके अलावा हरी सब्जियों के उत्पादन पर भी गर्मी का सीधा कहर बरपेगा। जानकारों के मुताबिक इस समय दिल्ली के बाजारों में इनमें से ज्यादातर कमोडिटी का पर्याप्त भंडार है। लेकिन जिस तरह से वायदा बाजार में कीमतें चढ़ रही हैं, उसे देखते हुए मानसून की देरी जुलाई में कीमतों में वृद्धि के रूप में दिखेगी

No comments:

Post a Comment