Saturday, July 11, 2009

मानसून के आगोश में पश्चिम भारत


नई दिल्ली। पिछले दिनों की कमजोर चाल के बाद पश्चिम भारत में मानसून अपना रंग दिखाने लगा है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम भारत के गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों से सटे मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

पूर्व में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और उड़ीसा के साथ पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में भी तेज बारिश होने की उम्मीद है। देश के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक इस मौसम में धान की रोपाई का काम तेज कर देना चाहिए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई कर।

No comments:

Post a Comment