नई दिल्ली। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मुंबई और आस-पास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। पूर्व में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वात्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
इस दौरान उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक इस मौसम में धान की बुवाई करें। उड़द और अरहर की बुवाई करने का उपयुक्त समय है। एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई तेज कर देना चाहि

No comments:
Post a Comment