Wednesday, July 8, 2009

दक्षिण भारत में तेज बारिश की संभावना


नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून फिर से धीमा पड़ गया है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिम के मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के सथ पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक मौजूदा मौसम में धान की बुवाई का काम जारी रखें। उड़द और अरहर की बुवाई करें

No comments:

Post a Comment