नई दिल्ली। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पंजाब, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
वहीं पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम में कोंकण, गोवा, विदर्भ के साथ महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकता है।
कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक ऐसे में मौसम में धान की बुवाई का काम तेज करें। रोपाई से पहले खेतों में से घास फूस को साफ करें। खेतों में पानी भर कर दो दिन तक छोड़ने से खरपतवार जल्दी साफ हो सकता है। कम बारिश वाले इलाकों में गन्ने की बुवाई की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment