नई दिल्ली। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्व में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पूवरेत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के साथ गुजरात के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश हो रही है, वहां धान की रोपाई का काम तेज करें। जहां बारिश होने की संभावना है, वहां रोपाई की तैयारी करें। सब्जियों में सिंचाई की खास जरुरत नहीं है। लेकिन बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। लिहाजा लक्षण दिखने पर बचाव का उपाय करें। मोटे अनाजों की भी बुवाई की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment