Thursday, December 10, 2009

मांग घटी:तेल की धार पतली:सीपीओ नरम

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (एनएनएस) । विदेशों के मंदे समाचार आने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से स्थानीय बाजार में अधिकांश खाद्य व अखाद्य तेलों में मंदे का रुख रहा। सटोरिया बिकवाली से तिलहन वायदा में गिरावट रही।

सटोरिया बिकवाली बढने से वायदे में सरसों दिसंबर डिलीवरी के भाव 6/7 रुपए टूटकर 619/650 रुपए प्रति 20 किलो रह जाने तथा तेल मिलों की मांग कमजोर होने से लारेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 2675/2875 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। तेल सरसों एक्सपेलर भी 5620 से घटकर 5500 रुपए रह गया। लुधियाना में बिनौला तेल के भाव 4360 की बजाय 4260 रुपए रह जाने की चर्चा यहां पर बिनौला तेल भी 50/100 रुपए घटाकर बोला गया। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 4700 की बजाय 4620 रह जाने से यहां पर सोया रिफाइंड के भाव 100/125 रुपए टूटकर 4980 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। तेल व चावल तेल में भी नरमी का रुख रहा।

साबुन निर्माताओं की मांग निकलने के कारण अखाद्य तेलों में भी कारोबार कमजोर रहा। एसिड ऑयल व पाम फैट्टी, राईस फैट्टी के भाव भी पूर्व स्तर पर सुस्त रहे। अरंडी तेल में 50 रुपए की गिरावट रही।

केएलसीई के माईनस में होने व सीपीओ के भाव दस डॉलर घटकर 740 डॉलर प्रति टन रह जाने की चर्चा व वनस्पति मिलों की मांग घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल 348 से घटकर 345 रुपए प्रति 10 किलो रह गया


तेल-तिलहन: खाद्य तेलों में पूरे सप्ताह तेजी के बाद सप्ताहांत में केएलसीई में सीपीओ एवं शिकागो तेल वायदा नरम होने से यहां भी तेजी की बनी रेत की दीवार ढह गई। अलवर लाइन में तेल सरसों 5620/5630 रुपए बिकने के बाद 5500/5550 रुपए रह गए। वहीं सरसों डीओसी 200/300 रुपए बढाकर 12200/12300 रुपए प्रति टन अलवर लाइन के प्लांटों में बोली गई। कांदला में सीपीओ 3420 से बढकर 3480 रुपए प्रति क्विंटल बिकने के बाद 3450 रुपए रह गया। तेल सोया भी तेजी के बाद इंदौर में 50/60 रुपए नीचे आ गया। सोयाबीन भी सप्ताहंात में मुलायम रही जिससे इसकी डीओसी भी 200/300 रुपए घटकर 19800/19900 रुपए प्रति टन रह गई। सूरजमुखी एवं राइस ब्रांड डीओसी भी 100/200 रुपए प्लांटों में नरम रही

No comments:

Post a Comment